OnePLUS 13R Review in Hindi :
OnePLUS 13R Review : अभी हाल ही में वन प्लस ने अपना नया फोन वन प्लस 13R लाँच किया है। इससे पहले कम्पनी ने वन प्लस 13 लाँच किया था। वन प्लस 13 का बजट कुछ ज्यादा था। यह फोन ज्यादातर लोगों की रेंज से बाहर था। ऐसे में कम्पनी ने एक नया दाँव खेला है। कम्पनी ने कम दाम में नया फोन लाँच किया है, जो लोगों को निश्चित ही पसन्द आएगा। यह एक बजट फ्लैगशिप फोन है।
OnePLUS 13R Details :

पिछले साल कम्पनी ने इसी सीरीज का 12R फोन लाँच किया था, जिसकी कीमत 38,999 रुपए थी। अब कम्पनी ने अपनी इस सीरीज आगे बढ़ाते हुए इस बार वन प्लस 13R लाँच किया है। इस बार कम्पनी ने अपने इस फोन के फीचर्स में बढ़ोत्तरी की है। कम्पनी ने इस बार कैमरे में भी सुधार किया है। आइए विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13R Display :
सबसे पहले बात करते हैं वन प्लस 13R के डिस्प्ले की। वन प्लस 13R की स्क्रीन का साइज़ 6.78 इंच का है। स्क्रीन का Resolution 1.5K है। वन प्लस का यह फोन 1600 निट्स की HBM ब्राइटनेस और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की स्क्रीन 120 Hz के रीफ्रेश रेट को सप्पोर्ट करती है। 120 Hz रीफ्रेश रेट की वजह से फोन की स्क्रीन काफी स्मूथ चलती है। वन प्लस 13R का डिस्प्ले AMOLED डिस्प्ले है। अगर सुरक्षा की बात करें तो फोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का डिस्प्ले कर्व न होकर फ्लैट है।
OnePlus 13R Processor :
प्रोसेसर किसी भी फोन की परफॉरमेंस के लिए काफी मायने रखता है। फ़ोन कैसा परफॉर्म करता है, यह उसके प्रोसेसर पर निर्भर करता है। वन प्लस 13R में स्नेपड्रेगन 8 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका अन्तुतु स्कोर लगभग 2 मिलियन के आस पास आता है। इस स्कोर को काफी अच्छा कहा जा सकता है। गेमिंग करने वालों के लिए यह अच्छी बात है। वह बिना किसी रुकाबट के इस फोन में गेम खेल सकते हैं।
OnePlus 13R Battery :
वन प्लस ने अपने इस फोन में 6000 mAh की बैटरी दी है, जो पॉवर बैक के लिए अच्छी बात है। आप इस बैटरी को एक बार फुल चार्ज करके आसानी से एक दिन पार कर सकते हैं। कम्पनी ने 12R में 5500 mAh की बैटरी दी थी। इस हिसाब से बैटरी को थोड़ा दमदार बनाया गया है।
अगर चार्जर की बात करें तो कम्पनी ने 12R की तुलना में कटौती की है। वन प्लस ने 12R के साथ ने 100 वाट का चार्जर दिया था, लेकिन इस बार वन प्लस ने 13R के साथ 80 वाट का ही चार्जर दिया है। चार्जर के साथ वन प्लस ने हर बार की तरह अपनी लाल रंग की USB Type A to C चार्जिंग केबल दी है। OnePlus 13R में वायरलेस चार्जिंग का सप्पोर्ट नहीं है।
OnePlus 13R Opereting System :
अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें ऑक्सीजन OS आता है, जो एंड्राइड 15 पर आधारित है। इसके साथ आपको 4 साल के मेजर अपडेट और 6 साल के सिक्यूरिटी अपडेट मिलते हैं। कम्पनी ने वन प्लस 13 में भी यही अपडेट दिए थे, लेकिन उसकी प्राइस बहुत ज्यादा थी। वही अपडेट आपको 13R में मिल रहे हैं। इस हिसाब से यह एक अच्छी बात है।
OnePlus 13R RAM & ROM :
वन प्लस का यह फोन दो वेरियंट में उपलब्ध होगा। इसका पहला वेरियंट 12+256 का होगा, जिसमें 12 GB की RAM और 256 GB की स्टोरेज मेमोरी होगी। इसका दूसरा वेरियंट 16+512 का होगा, जिसमें 16 GB की RAM होगी और 512 GB की स्टोरेज मेमोरी होगी।
OnePlus 13R Camera :
वन प्लस 13R के कैमरा की बात करें तो वन प्लस ने अपनी इस सीरीज में कैमरे में भी काफी सुधार किया है। वन प्लस का कैमरा वैसे भी अच्छा माना जाता है। वन प्लस 13R में 12R की तरह ही ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसके प्राइमरी या मेन कैमरा की बात करें तो वह 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें सोनी का LYT-700 सेंसर दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। तीसरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिससे आप 2X ऑप्टिकल ज़ूम कर पाएँगे। अगर सेल्फी कैमरा की बात करें तो वह 16 मेगापिक्सल में आता है।
OnePlus 13R Price :
कम्पनी ने अपना यह फोन दो वेरियंट में लाँच किया है। पहला 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज और दूसरा 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज। अगर कीमत की बात करें तो 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपए जबकि 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपए है।
FAQs
OnePlus 13R की भारत में कितनी कीमत है (What is the Price of OnePlus 13R in India) ?
12GB RAM और 256 GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपए जबकि 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपए है।
यह फोन कितने रंग में उपलब्ध है ?
यह फोन दो रंग में उपलब्ध है।
यह फोन किस वेबसाइट पर मिलेगा ?
इसे आप फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन खरीद सकते हैं।