Mahila Samman Savings Certificate Scheme: महिलाओं के लिए ये है बेस्ट पोस्ट ऑफिस स्कीम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) चर्चा में है। इस योजना की चर्चा का मुख्य कारण है, इसकी अंतिम तिथि। महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। ऐसे में अगर कोई महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो उसे यह खाता 31 मार्च 2025 तक खुलवाना होगा। 31 मार्च 2025 के बाद यह योजना बंद हो जाएगी।

महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) अच्छी कही जा सकती है। इस योजना में महिलाओं को 7.5% वार्षिक का आकर्षक ब्याज प्राप्त होता है। इसे कोई भी महिला पोस्ट ऑफिस और कुछ चुनिंदा बैंकों के द्वारा खुलवा सकती है। 2 साल की यह योजना किसी भी महिला को अधिकतम 200000 रुपए की राशि जमा करने का मौका देती है।

भारत सरकार के द्वारा महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य, महिलाओं को बचत की ओर प्रेरित करना है। उनको स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाना भी महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) का मकसद है। यह योजना महिलाओं को एक अच्छा रिटर्न प्रदान करती है। कम समय की यह योजना महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। अभी तक की जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2025 को इस योजना के बंद हो जाने की संभावना है।

Mahila Samman Savings Certificate Scheme
Mahila Samman Savings Certificate Scheme

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में खाता खोलने की पात्रता

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) के अंतर्गत कोई भारतीय महिला ही इस खाते को खुलवा सकती है। किसी पुरुष के नाम से यह खाता नहीं खुल सकता है।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में खाता को खोलने के लिए किसी महिला की न्यूनतम व अधिकतम आयु निश्चित नहीं है। इसका अर्थ यह है कि इसे किसी भी उम्र की महिला या बेटी के द्वारा खोला जा सकता है।

कोई भी महिला अपने नाम से चाहे जितने खाते खुलवा सकती है, वशर्ते उन समस्त खातों की कुल राशि 200000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आकर्षक ब्याज दर (Mahila Samman Savings Certificate Scheme Interest Rate)

इस खाते को खुलवाने पर महिला को 7.5% वार्षिक ब्याज की प्राप्ति होती है। ऐसे समय में जब ब्याज दरें लगातार गिरती जा रही हैं, 7.5% वार्षिक ब्याज दर को एक आकर्षक ब्याज दर कहा जा सकता है। 7.5% वार्षिक ब्याज के हिसाब से आपके द्वारा जमा किए गए 200000 रुपए, 2 वर्ष में 232044 रुपए हो जाएंगे।

किनके लिए उपयुक्त नहीं है, महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम

10 वर्ष से छोटी बेटियों और 65 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह योजना उपयुक्त नहीं है। 10 वर्ष से छोटी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना बेस्ट है, तो वहीँ 65 वर्ष से अधिक की बुजुर्ग महिलाओं के लिए सीनियर सिटिजन स्कीम ज्यादा उपयुक्त है। ऊपर बताई गई दोनों योजनाओं में इस योजना की अपेक्षा अधिक ब्याज प्राप्त होता है। इस योजना में 7.5% वार्षिक ब्याज प्राप्त होता है जबकि सुकन्या समृद्धि योजना एवं सीनियर सिटिजन स्कीम में 8.2 % वार्षिक ब्याज प्राप्त होता है।

कितने साल की है, महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) की अवधि 2 वर्ष की है। इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने वाली किसी भी महिला को अपने खाते में अधिकतम 2 वर्ष के लिए राशि जमा करनी होती है। 2 वर्ष के बाद यह राशि ब्याज सहित खाताधारक को वापस लौटा दी जाती है।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में खाता खुलवाने के लिए अधिक दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होती है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड के साथ-साथ दो पासपोर्ट साइज की फोटो की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों के साथ आप पोस्ट ऑफिस में अपना महिला सम्मान बचत खाता खुलवा सकती हैं।

महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम में खाता खोलने की प्रक्रिया

इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है। आपको इस खाते को खोलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको पोस्ट ऑफिस से मिल जाएगा। इस फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नत्थी कर आप पोस्ट ऑफिस में जमा कर सकती हैं। आपका खाता खुल जाएगा।

FAQs

एक महिला अपने नाम से कितने खाते खुलवा सकती है ?

एक महिला अपने नाम से चाहें जितने खाते खुलवा सकती है, पर समस्त खातों में जमा कुल राशि 200000 रुपए तक ही होनी चाहिए, इससे अधिक नहीं।

क्या इसमें आंशिक निकासी की सुविधा है ?

हां, इसमें आंशिक निकासी की भी सुविधा है। 1 वर्ष के बाद आप जमा की गई कुल राशि का अधिकतम 40% तक धन निकाल सकते हैं, पर कुछ शर्तों के साथ।

इस खाते को खुलवाने की आयु सीमा क्या है ?

इस योजना में खाता खुलवाने की कोई निश्चित आयु सीमा नहीं है। किसी भी आयु वर्ग की भारतीय महिला इस खाते को खुलवा सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आशा है आप महिला सम्मान बचत पत्र योजना से अवगत हो गए होंगे। महिला सम्मान बचत पत्र योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए कृपया कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूँछें। हम आपको उत्तर जरूर देंगे।

Leave a Comment