Mahila Samman Bachat Yojna: सिर्फ 2 साल में मिलेंगे 2,32,044 रुपए

महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahila Samman Bachat Yojna : 2023-24 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) की घोषणा की, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना था। महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) में कई अच्छी चीजों को शामिल किया गया था। महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) एक ऐसी योजना है जिसमें महिलाओं को एक अच्छा रिटर्न मिलता है। इस योजना का लाभ कोई भी भारतीय महिला ले सकती है।

Mahila Samman Bachat Yojna
Mahila Samman Bachat Yojna

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) में महिलाओं को चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा यह होता है कि आपको ब्याज पर भी ब्याज प्राप्त होता है। 2 साल की इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लाभ आप पोस्ट ऑफिस में अधिकतम 2 लाख रुपए की धनराशि को जमा कर ले सकती हैं। महिलाओं के लिए यह एक 100% सुरक्षित विकल्प है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना का लॉक इन पीरियड मात्र 2 साल का है, ऐसे में आपको अपने पैसों की वापसी के लिए ज्यादा प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।

महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) में आप न्यूनतम 1000 रुपए भी जमा कर सकती हैं। आप अपने नाम से एक से अधिक खाते भी खुलवा सकती हैं। आंशिक निकासी की सुविधा भी इस योजना में महिलाओं को प्राप्त है। ब्याज दर के लिहाज से देखा जाए तो ग्रामीण महिलाओं के लिए यह एक बहुत ही अच्छी योजना है। कमी की बात करें तो इस योजना में सबसे बड़ी कमी यह है कि इसमें आपको कोई भी टैक्स लाभ नहीं मिलता है।

कहां खुलवा सकते हैं यह खाता

इस योजना के अंतर्गत महिलाएं अपना खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकती हैं। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर महिला सम्मान बचत योजना का लाभ ले सकती हैं। अगर आप इस खाते को किसी सरकारी बैंक में खुलवाना चाहती हैं, तो अब यह भी संभव है। आप किसी भी सरकारी बैंक में जाकर इस योजना का समय रहते लाभ ले सकती हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए कुछ प्राइवेट बैंकों को भी शामिल किया गया है।

कौन खुलवा सकता है यह खाता

चूंकि यह योजना महिलाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की गई थी, अतः इस योजना का लाभ केवल भारतीय महिलाएं ही ले सकती हैं। अगर कोई बेटी, जो 18 साल से कम आयु की है, तो अभिभावक के द्वारा उसे भी इस योजना का लाभ दिलाया जा सकता है। पुरुष इस खाते को अपने नाम से खुलवाने में असमर्थ हैं।

कितने रुपए से इस खाते को खुलवाया जा सकता है

न्यूनतम 1000 रुपए से यह खाता खुलवाया जा सकता है। 1000 रुपए से कम में यह खाता नहीं खुलवाया जा सकता है। आप इसमें अधिकतम 200000 रुपए ही जमा कर सकती हैं। एक खाते में आप एक बार ही पैसा जमा कर सकती हैं। एक बार पैसा जमा करने के बाद दोबारा इस खाते में पैसा जमा करना संभव नहीं है।

चक्रवृद्धि ब्याज की प्राप्ति

किसी भी योजना में खाता खुलवाते समय हमें इस बात का भी ध्यान देना चाहिए कि उस योजना में हमें साधारण ब्याज मिल रहा है अथवा चक्रवृद्धि ब्याज। अगर हमें किसी योजना में चक्रवृद्धि ब्याज प्राप्त हो रहा है, तो इसमें हमें अधिक लाभ होगा और अधिक ब्याज की प्राप्ति होगी। यह योजना हमें 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज देती है। ब्याज के हिसाब से यह महिलाओं के लिए एक अच्छी योजना है।

प्रक्रिया और दस्तावेज

इस योजना में खाता खुलवाने के इच्छुक लोग, एक आसान प्रक्रिया का पालन करते हुए अपना खाता खुलवा सकते हैं। आपको मात्र एक फॉर्म भरना होगा, जो आपको आपके नजदीकी पोस्ट ऑफिस से प्राप्त हो जाएगा। इस फॉर्म को आप स्वयं या किसी की मदद से भर सकते हैं।

फॉर्म को भरकर उसके साथ आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की स्वहस्ताक्षरित प्रतिलिपियों को भी जमा करना होगा। सभी दस्तावेजों के साथ आपको दो पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी।

आंशिक निकासी की सुविधा

अगर आपने खाता खुलवा लिया और 1 वर्ष के बाद आपको कुछ पैसों की जरूरत होती है, तो आप इस खाते में से अधिकतम 40% पैसों की निकासी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। वहीं अगर आप बिना किसी शर्त के अपना यह खाता बंद करना चाहती हैं, तो 6 माह के बाद यह भी संभव है, लेकिन आपको ब्याज केवल 5.5% वार्षिक के हिसाब से ही प्राप्त होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. एक महिला, महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) के अन्तर्गत कितने खाते खुलवा सकती है ?

उत्तर – एक महिला, महिला सम्मान बचत पत्र योजना के अन्तर्गत एक से अधिक खाते भी खुलवा सकती है। दो खातों के बीच कम से कम 3 माह का अंतर रखना आवश्यक है। मान लिया, आपने आज महिला सम्मान बचत पत्र योजना खाता खुलवाया, तो दूसरा खाता आप आज से 3 माह के बाद ही खुलवा सकती हैं।

2. महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) की अंतिम तिथि क्या है ?

उत्तर – महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।

3. महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) कब शुरू हुई ?

उत्तर – महिला सम्मान बचत पत्र योजना 1 अप्रैल 2023 को शुरू हुई।

निष्कर्ष (Conclusion)

महिला सम्मान बचत योजना (Mahila Samman Bachat Yojna) महिलाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी योजना है। इसमें आपके पैसों पर भारत सरकार की गारंटी मिलती है। 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से 200000 रुपए जमा करने पर 2 साल के बाद आपको 2,32,044 रुपए प्राप्त होंगे।

डाकघर बचत योजनाएँ

Leave a Comment