महिला सम्मान बचत पत्र योजना : Mahila Samman Saving Certificate Scheme (MSSC)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महिला सम्मान बचत पत्र योजना : जब पैसे की सुरक्षा की बात आती है तो ग्रामीण अंचल में आज भी लोगों का झुकाव पोस्ट ऑफिस की तरफ ही होता है। आज भी लोगों का विश्वास पोस्ट ऑफिस पर उतना ही है जितना आज से कुछ वर्ष पहले था। पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं पर लगभग उतना ही ब्याज  प्राप्त होता है जितना हमें बैंक से प्राप्त होता है। लोगों का विश्वास आज भी बैंक पर उतना नहीं है जितना कि पोस्ट ऑफिस पर है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है

पोस्ट ऑफिस में भी समय समय पर हर वर्ग के लिए तरह तरह की बचत योजनाएं निकलती रहती हैं। ऐसी ही डाकघर की एक बचत योजना महिलाओं से संबंधित है। इस योजना का नाम है महिला सम्मान बचत पत्र प्रमाण पत्र (Mahila Samman Saving Certificate) जिसे संक्षेप में MSSC के नाम से भी जानते हैं।

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह योजना महिलाओं खासकर ग्रामीण महिलाओं को ध्यान में रखते हुए निकाली गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण और उन्हें बचत की तरफ प्रेरित करना है। यह योजना इस समय एक बार फिर से चर्चा में है। इसका कारण है इसकी अंतिम तिथि। इस योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। अर्थात इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं ले पाएंगी जो इस योजना का खाता 31 मार्च 2025 से पहले खुलबा लेंगी।  डाकघर की यह योजना बहुत ही अच्छी है। इसका कारण है इसकी ब्याज दर। यह योजना 7.5 का वार्षिक ब्याज प्रदान करती है

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की विशेषताएँ

Mahila Samman Bachat Patra Yojna
महिला सम्मान बचत पत्र योजना

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के लिए कौन पात्र है

1. यह खाता केवल महिलाओं के लिए ही है अर्थात यह खाता केवल महिलाओं के नाम से ही खुल सकता है।

2. यह खाता कोई भी भारतीय महिला खुलवा सकती है चाहें वह किसी भी आयु वर्ग की हो।

3. कोई भी पुरुष इस खाते को अपने नाम से या किसी अन्य पुरुष के नाम से नहीं खुलवा सकता। कोई पुरुष यदि खाते को खुलवाना चाहे तो वह किसी महिला के नाम से ही खुलवा सकता है जैसे कि अपनी पत्नी बेटी बहन माताजी या किसी अन्य महिला के नाम से।

4. इस खाते को आप कम से कम 1000 रुपए से खुलवा सकते हैं इसका अर्थ यह है कि आप 1000 रुपए से कम जमा करके यह खाता नहीं खुलवा सकते।

5. इस खाते में जमा करने की अधिकतम धनराशि 200000 रुपए है। इसमें आप अधिकतम 200000 रुपए ही जमा का सकते हैं इससे ज्यादा नहीं।

6. इस तरह का कोई भी खाता एक समय में एक बार ही खुल सकता है अर्थात आप जितनी भी राशि जमा करना चाहें एक बार ही जमा कर सकते हैं। खाते में अगर आप कुछ और पैसा जमा करना चाहें तो आप नहीं जमा कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको नया खाता ही खुलवाना पड़ेगा।

7. कोई भी महिला अपने नाम से इस तरह के कितने भी खाते खुलवा सकती है। एक से अधिक खाते खोलने पर खाताधारक को यह ध्यान रखना होगा की उसके नाम से जितने भी खाते खुले हैं सभी खातों की कुल राशि 200000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

8. अगर कोई महिला एक बार में पूरे 200000 रुपए नहीं जमा कर पाती है और वह थोड़े थोड़े पैसे जमा करके एक से अधिक खाते खुलवाती है तो 2 खातों के बीच न्यूनतम 3 माह का अंतर जरूर होना चाहिए।

9. इस योजना में खाता धारक को 7.5% का वार्षिक ब्याज मिलता है जो तिमाही संयोजित होता है। यह ब्याज चक्रबृद्धि ब्याज होता है मतलब आपको ब्याज पर भी ब्याज प्राप्त होगा

10. इसमें आप एक साल के बाद जमा की गई कुल धनराशि का 40% तक निकाल सकते हैं। अगर आप 100000 रुपए जमा करके इस योजना का लाभ लेते हैं तो एक साल के बाद आप 100000 रुपए का 40% अर्थात 40000 रुपए निकाल सकते हैं।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना से क्या लाभ हैं

1. कम समय की योजना : यह योजना केवल 2 वर्ष के लिए ही है। इस योजना में आपको अपना पैसा खाता खोलने के दिन से लेकर 2 वर्ष के लिए ही जमा करना होगा।  इस योजना में आपको अपनी धनराशि की बापसी के लिए अधिक इन्तजार नहीं करना होगा।

2. आकर्षक ब्याज दर : इस योजना में आपको 7.5% वार्षिक का आकर्षक ब्याज मिलता है जोकि एक अच्छी ब्याज  दर कही जा सकती है।

3. लचीलापन : इसमें आप एक साल के बाद कुल जमा धनराशि का 40% तक निकाल सकते हैं।

4. अल्प धनराशि से खाता खोलने की सुविधा : इसमें आप अपनी क्षमतानुसार राशि जमा कर खाता खोल सकते हैं। अगर बाद में आप और ज्यादा पैसा जमा करना चाहें तो उसी खाते में तो नहीं किन्तु नया खाता  खुलवा कर आप वह राशि भी जमा कर सकती हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की कमियाँ

1. अधिकतम राशि की बाध्यता : इसमें आप 200000 रुपए की अधिकतम राशि ही जमा कर सकते हैं। अगर आप इससे अधिक राशि जमा करके इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहें तो यह संभव नहीं है।

2. बालिकाओं के लिए उपयुक्त नहीं : इसमें 10 साल से छोटी बेटी को भी केवल 7.5% वार्षिक का ही ब्याज मिलता है जबकि बालिकाओं के लिए संचालित एक अन्य योजना में 8% वार्षिक का ब्याज मिलता है।

3. कोई टैक्स लाभ नहीं : इसमें आपको कोई टैक्स लाभ नहीं मिलता है।

4. सीनियर सिटीजन के लिए सही नहीं : 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए भी यह योजना उतनी अच्छी नहीं है। वह इसके स्थान पर सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) का लाभ ले सकती हैं। क्योंकि उस योजना में 8.2% वार्षिक का ब्याज मिलता है।  इस योजना में उन्हें केवल 7.5% वार्षिक  का ही ब्याज मिलेगा

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र कैसे खोलें

1. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।

2. पोस्ट ऑफिस में जाने के बाद वहां आपको इस योजना का फॉर्म लेना होगा।

3. योजना का फॉर्म अच्छी तरह से भर लेना है।

4. फॉर्म के साथ आपको समस्त आवश्यक कागजात भी नत्थी करने होंगे।

5. अन्त में आपको यह फॉर्म पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।

6. आपको आपका महिला सम्मान बचत पत्र प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा।

Leave a Comment