महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है: लाभ, पात्रता, कैलकुलेटर

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। ऐसे में अधिकांश महिलाएं जानना चाहती हैं कि ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है।’ अगर आप भी ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है’ के बारे में विस्तार से जानना चाहती हैं, तो आज हम आपको विस्तार से बताएँगे कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में लाभार्थी के रूप में महिलाओं व बेटियों को सम्मिलित किया गया है। भारत सरकार की यह योजना महिलाओं व बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य हेतु शुरू की गई थी। इस योजना में महिलाओं को 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है। मात्र 2 वर्ष की यह योजना महिलाओं के लिए निवेश का एक बेहतरीन विकल्प है।

इस योजना का लाभ डाकघर के साथ-साथ बैंक के द्वारा भी लिया जा सकता है। कोई भी भारतीय महिला अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर वहां से इस योजना का फार्म प्राप्त कर सकती है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ और सुविधानुसार रकम जमा करके महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो सकती हैं।

ऐसी महिलाएं जो एक सुरक्षित निवेश का विकल्प तलाश रही हैं, महिला सम्मान बचत पत्र योजना उनकी इस कमी को पूरा करने में पूरी तरह से सक्षम है। इस योजना को भारत सरकार का 100% समर्थन प्राप्त है। ऐसे में आपको अपनी जमा पूंजी के लिए एक प्रतिशत भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। 31 मार्च 2025 इस योजना की अंतिम तिथि है। ऐसे में इस योजना का लाभ लेने की इच्छुक महिलाओं को 31 मार्च 2025 से पहले यह खाता खुलवाना होगा।

mahila-samman-bachat-patra-yojna-kya-hai
Mahila Samman Bachat Patra Yojna Kya Hai

नीचे दी गई तालिका ‘महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है’ इस बारे में समस्त जानकारी संक्षेप में प्रस्तुत करती है –

विषय विवरण
योजना का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
लाभार्थी भारतीय महिलाएं और 18 वर्ष से कम आयु की बेटियाँ (अभिभावक के माध्यम से)
योजना की अवधि 2 वर्ष
ब्याज दर 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज (तिमाही संयोजित)
न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपए
अधिकतम जमा राशि 2,00,000 रुपए
कहाँ से खुलवा सकते हैं बैंक या पोस्ट ऑफिस
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो, जन्म प्रमाण पत्र (यदि बेटी के लिए खाता खोल रहे हैं)
परिपक्वता पर प्राप्त राशि 2,00,000 रुपए जमा करने पर 2 साल के बाद 2,32,044 रुपए प्राप्त होंगे
आंशिक निकासी सम्भव है
समय से पहले खाता बंद करना कुछ शर्तों के तहत सम्भव
योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2023
अंतिम तिथि 31 मार्च 2025

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के लाभ

महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं व बालिकाओं को बचत की ओर प्रोत्साहित करने वाली एक शानदार योजना है। जरूरत पड़ने पर इस योजना से प्राप्त रकम महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मददगार है। इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ हैं –

उच्च ब्याज दर

अधिकांश महिलाएं अपना पैसा सेविंग अकाउंट में रखना पसंद करती हैं। सेविंग अकाउंट में बहुत कम ब्याज प्राप्त होता है। ऐसे में यदि आप अपना पैसा महिला सम्मान बचत खाते में जमा करती हैं तो आपको 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की प्राप्ति होती है। यह ब्याज तिमाही संयोजित होता है

वित्तीय सुरक्षा

महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा का एहसास कराने में भी यह योजना मददगार साबित होती है। आपातकालीन स्थिति में यह योजना आपके जोखिम को कम करती है।

लघु अवधि की योजना

यह योजना मात्र 2 साल की है। जो महिलाएं लंबे समय के लिए निवेश करने से डरती हैं, उनके लिए यह योजना आदर्श है।

लचीली बचत सुविधा

यह योजना महिलाओं को उनकी इच्छानुसार धनराशि जमा करने की सुविधा देती है। आप 1,000 रुपए से लेकर 2,00,000 रुपए तक मनचाही रकम जमा करके इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के फॉर्म को कैसे भरें

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के फॉर्म को आसानी के साथ भरा जा सकता है। इस फॉर्म में आपको सामान्य जानकारी ही देनी होती है। फॉर्म को भरते समय आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड की स्वप्रमाणित फोटो भी फार्म के साथ संलग्न करनी होगी। यदि आप अपनी बेटी के लिए यह खाता खोलना चाहते हैं तो उसके जन्म प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता होगी। जन्म प्रमाण पत्र क्रमांक, जन्म प्रमाण पत्र को जारी करने का दिनांक  और जन्म प्रमाण पत्र को जारी करने वाली संस्था आदि की जानकारी आपको फॉर्म भरते समय देनी होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पात्रता

योजना का खास मकसद महिलाओं व बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना की पात्रता कुछ इस प्रकार है –

आयु : यह योजना 18 वर्ष की महिलाओं के लिए है। 18 वर्ष से कम आयु की बेटियों का भी खाता उनके अभिभावक के द्वारा खुलवाया जा सकता है।

निवास : यह योजना केवल भारतीय महिलाओं के लिए ही है।

बैंक खाता : महिला के पास बचत खाता होना जरूरी है। यह योजना केवल महिलाओं व बेटियों के लिए ही है। पुरुष इसका लाभ नहीं ले सकते हैं।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर

यदि आप इस खाते में 200000 रुपए जमा करते हैं तो आपको 2 वर्ष के बाद 2,00,000 के बदले 2,32,044 रुपए मिलेंगे। इसमें 32,044 रुपए ब्याज के रूप में आपको मिलेंगे। इसकी गणना 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर होगी।

यदि आप डेढ़ लाख रुपए जमा करके इस योजना के भागीदार बनना चाहते हैं, तो आपको 2 साल के बाद 24,033 रुपए ब्याज के मिलेंगे। ब्याज और मूलधन दोनों को मिलाकर 2 साल के बाद आपको कुल 1,74,033 रुपए प्राप्त होंगे।

यदि आप मात्र 1,00,000 रुपए जमा करने में समर्थ हैं तो यह भी संभव है। ऐसी स्थिति में 2 साल के बाद ब्याज के रूप में 16,022 रुपए मिलेंगे। 2 साल के बाद कुल 1,16,022 रुपए आपको इस योजना से प्राप्त होंगे।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कब शुरू हुई ?

उत्तर : महिला सम्मान बचत पत्र योजना 1 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी।

महिला सम्मान बचत पत्र योजना की अंतिम तिथि क्या है ?

उत्तर : महिला सम्मान बचत पत्र की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।

क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आंशिक निकासी सम्भव है ?

उत्तर : हाँ, महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आंशिक निकासी सम्भव है।

क्या समय से पहले यह खाता बंद किया जा सकता है ?

उत्तर : हाँ, समय से पहले भी यह खाता बंद किया जा सकता है। इसके लिए कुछ शर्ते लागू होती हैं, जिनको आपको पूरा करना होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कम समय और बेहतर रिटर्न देने वाली एक बेहतरीन योजना है। महिलाएं इस योजना में नामांकन करके अपने वित्तीय जोखिम को कम कर सकती हैं।

पोस्ट ऑफिस बचत योजनाएँ

Read Also :

महिला सम्मान बचत पत्र योजना (MSSC Scheme): महिलाओं को मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज

Leave a Comment