महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना क्या है (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna Kya Hai)
Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna 2025 : यदि कोई ज्यादा समय तक अपने पैसे को पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा नहीं करना चाहता है, तो उसके लिए पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजना ‘महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना’ बेस्ट है। महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojna) में आपको केवल 2 वर्ष के लिए ही अपने पैसे को डाकघर या बैंक में जमा करना होता है। 2 वर्ष के बाद यह पैसा ब्याज सहित आपको वापस लौटा दिया जाता है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना कब शुरू की गई
भारत सरकार व राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाएँ चलाती रहती है। इन योजनाओं के पीछे सरकार का उद्देश्य होता है, महिला सशक्तिकरण। महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र व समृद्ध करना भी सरकारों का प्रमुख उद्देश्य होता है। इन उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही भारत सरकार द्वारा 2023 में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना को लांच किया गया था।
जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा। महिलाएं इसमें अधिकतम 200000 रुपए का निवेश कर सकती हैं। 2 साल के बाद यह राशि मैच्योर हो जाती है और भारत सरकार आपको आपका पैसा वापस कर देती है।
इन 2 वर्षों में 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से आपको 32,044 रुपए का ब्याज प्राप्त होगा। पोस्ट ऑफिस और किसी भी सरकारी बैंक में जाकर महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) के अंतर्गत किसी महिला या बेटी के द्वारा खाता खुलवाया जा सकता है।

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के लिए कौन पात्र है
यदि हम महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) की पात्रता की बात करें, तो केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं। यदि किसी महिला की आयु 18 वर्ष है, तो वह अपने नाम से यह खाता खुलवा सकती है। 18 वर्ष से कम आयु की बेटी के लिए भी आप अभिभावक के रूप में बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। महिला का भारतीय होना अति आवश्यक है। पुरुष महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में कितना ब्याज मिलता है (Mahila Samman Bachat Patra Yojana Interest Rate)
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) में 7.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है, जो हर 3 महीने में आपके खाते में जुड़ता चला जाता है। महिलाओं को बचत की ओर प्रेरित करने के लिए ही सरकार ने इस योजना में 7.5% वार्षिक की आकर्षक ब्याज दर रखी है। आकर्षक ब्याज दर को देखते हुए पुरुष भी अपनी पत्नी के नाम से यह खाता खुलवाकर फायदा उठा रहे हैं।
कितने महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खाते खुल सकते हैं
कोई भी महिला अपने नाम से एक से अधिक महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खाते भी खुलवा सकती है, लेकिन शर्त यह है कि दूसरा खाता तभी खुलेगा, जब पहले खाते को खुले हुए कम से कम 3 महीने हो चुके हों। एक ही नाम से खुलने वाले दो खातों के बीच में 3 महीने का अंतर होना अति आवश्यक है।
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की राशि कितने वर्षों में मिलती है
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें आपको अपना पैसा मात्र 2 साल में ही मिल जाता है। 2 साल के बाद आपको आपका पैसा ब्याज सहित प्राप्त हो जाएगा। जहां अन्य बचत योजनाओं में आपको अपने पैसे के लिए 5 वर्ष या उससे भी अधिक समय के लिए इंतजार करना पड़ता है, वहीं महिला सम्मान बचत पत्र योजना की राशि आपको 2 वर्षों में मिलती है।
पोस्ट ऑफिस में 200000 रुपए रुपए जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) का खाता न्यूनतम 1000 रुपए से खोला जा सकता है। इसमें अधिकतम राशि जमा करने की सीमा 200000 रुपए है। आप चाहें 1000 रुपए जमा करें या 200000 रुपए जमा करें, आपको ब्याज 7.5% वार्षिक के हिसाब से ही प्राप्त होगा।
अगर आप पोस्ट ऑफिस में महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) के अंतर्गत 200000 रुपए जमा करते हैं, तो आपको 32,044 रुपए का ब्याज प्राप्त होगा। आपको 200000 रुपए के बदले कुल 2,32,044 रुपए प्राप्त होंगे अर्थात पोस्ट ऑफिस में 2 लाख रुपए जमा करने पर 2,32,044 रुपए ब्याज मिलेगा।
महिला सम्मान बचत पत्र कैसे खोलें
महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। अपने गांव, कस्बे या शहर के नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं। सबसे पहले आपको इस योजना का फॉर्म, जो फार्म-1 के नाम से आता है, लेना होगा। इस फॉर्म को अच्छी तरह से भर लें। फॉर्म भरने के बाद अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी भी लगा दें। पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत होगी। इस प्रकार आपका खाता आसानी के साथ खुल जाएगा।
क्या महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट टैक्स फ्री है
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) टैक्स फ्री नहीं है। यह इस योजना की सबसे बड़ी खामी है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate Scheme) टैक्स फ्री नहीं है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगेगा। यह टैक्स तभी लगेगा जब आप टैक्स के दायरे में आ रहे होंगे। यदि आप टैक्स के दायरे में नहीं आ रहे होंगे, तो इस पर टैक्स नहीं लगेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आंशिक निकासी सम्भव है ?
उत्तर : हां, महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Patra Yojna) में आंशिक निकासी सम्भव है। इस योजना में अगर आप आंशिक निकासी करना चाहते हैं, तो आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।
क्या हम महिला सम्मान बचत पत्र खाते को 2 वर्ष से पहले बंद कर सकते हैं ?
उत्तर : हाँ, आप महिला सम्मान बचत पत्र खाते को 6 महीने के बाद कभी भी बंद कर सकते हैं। आपको बता दें, यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको ब्याज 5.5% वार्षिक के हिसाब से देय होगा।
क्या महिला सम्मान बचत पत्र योजना बैंकों में उपलब्ध है ?
उत्तर : हां, महिला सम्मान बचत पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) बैंकों में भी उपलब्ध है।
निष्कर्ष (Conclusion)
मात्र 2 साल की छोटी अवधि की यह योजना वास्तव में महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है। ऐसे में महिलाओं को महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) का लाभ अवश्य लेना चाहिए। भारत सरकार की यह एक सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली योजना है। ऐसे में आपको समय रहते अपना खाता महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Bachat Praman Patra Yojna) में खुलवा लेना चाहिए क्योंकि इस योजना की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है।
अन्य पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के लिए यहाँ क्लिक करें
Read Also :