पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए
पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए (Podcast se paise kaise kamaye) : इन्टरनेट के आ जाने से आज पैसे कमाने के कई सारे अवसर खुल गए हैं। एक समय था जब हमें पैसे कमाने के लिए अपने पारम्परिक तरीकों की ओर ही देखना पड़ता था। आज समय बदल चुका है। आज लोगों के सामने पैसे कमाने के विकल्प निरंतर खुलते जा रहे हैं। पॉडकास्ट उन्हीं में से एक है।
आज कई प्रसिद्द हस्तियाँ पॉडकास्ट के माध्यम से महीने के लाखों रुपए कमा रही हैं, फिर चाहें वह रणवीर अलाहबादिया हों, राज समानी हों या फिर जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ जी हों। यह एक -एक एपिसोड से लाखों रुपए कमाते हैं।
Table of Content
- पॉडकास्ट क्या होता है ?
- पॉडकास्ट का फुल फॉर्म क्या है ?
- YouTube के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- स्पोंसरशिप के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- ई-बुक के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- दूसरों से पैसा लेकर पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- डोनेशन के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- मेंबरशिप के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- दूसरों के पॉडकास्ट में जाकर पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- लाइव इवेंट के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
- सबसे अच्छा पॉडकास्ट कौन सा है ?
- क्या पॉडकास्ट पैसे कमाते हैं ?
- मैं भारत में पॉडकास्ट से कितना कमा सकता हूँ ?
- निष्कर्ष ( Conclusion)

पॉडकास्ट क्या होता है (Podcast meaning in Hindi)
पॉडकास्ट मुख्य रूप से एक ऑडियो फ़ॉर्मेट होता है, जिसको आप किसी पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म जैसे कि Spotify, गूगल पॉडकास्ट, एप्पल पॉडकास्ट और YouTube पर सुन सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। Kuku FM, खबरी, जिओ सावन, गाना, पॉकेट FM और विंक म्यूजिक भारत में प्रचलित कुछ और प्रमुख पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म हैं।
पॉडकास्ट में कई सारे एपिसोड होते हैं जो एक दूसरे से जुड़े भी हो सकते हैं और नहीं भी। पॉडकास्ट किसी भी विषय पर हो सकते हैं जैसे कि किसी का साक्षात्कार करना, कोई लम्बी कहानी सुनाना या किसी विषय पर चर्चा करना। अगर आसन भाषा में समझें तो हम कह सकते हैं कि पॉडकास्ट रेडियो का ही एक नया रूप है। यह नए ज़माने का रेडियो ही है।
जब हम स्पेशली पॉडकास्ट की बात करते हैं तो हमारा आशय मुख्य रूप से ऑडियो फ़ॉर्मेट से ही होता है। बहुत सारे ऑडियो प्लेटफ़ॉर्म जैसे कि Spotify, गूगल पॉडकास्ट, एप्पल पॉडकास्ट और YouTube पॉडकास्ट को प्रसारित करते हैं। पॉडकास्ट को प्रसारित करके ये प्लेटफ़ॉर्म उनसे अपनी भी कमाई करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की जाने वाली मन की बात भी एक तरह का पॉडकास्ट ही है। YouTube पर पॉडकास्ट विडियो फ़ॉर्मेट में भी हो सकता है।
पॉडकास्ट हमारे लिए एक नया शब्द हो सकता है लेकिन वास्तविकता में यह नया नहीं है। यह काफी कुछ इंटरव्यू से मिलता जुलता है। जिस तरह हम किसी प्लेटफ़ॉर्म पर किसी व्यक्ति का साक्षात्कार लेते हैं। पॉडकास्ट में भी ठीक उसी तरह से किसी चर्चित व्यक्ति का साक्षात्कार लिया जाता है।
पॉडकास्ट का प्रचलन अमेरिका में अधिक होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। YouTube के द्वारा इसका काफी प्रचार प्रसार हो रहा है और इसकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।
पॉडकास्ट का फुल फॉर्म क्या है
अब हम बात करते कि पॉडकास्ट का फुल फॉर्म क्या है। यह दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला शब्द है – Playble on Demand, जिसको संक्षेप में POD कहते हैं और दूसरा शब्द है – ब्राडकास्ट। अगर POD में ब्राड मिला दिया जाए तो इस प्रकार बन जाता है शब्द – पॉडकास्ट।
आइये विस्तार से जानते हैं कि पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
YouTube के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
अगर आप पॉडकास्ट से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले YouTube से ही शुरुआत करनी चाहिए। YouTube भारत में देखा जाने वाला सबसे बड़ा विडियो प्लेटफ़ॉर्म है। एक रिसर्च के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति ऑडियो के साथ विडियो भी देखता है तो वह उस विषय पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर सकता है। यही कारण है की आज जितने लोग भी पॉडकास्ट करते हैं वह YouTube पर अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराते हैं।
YouTube पर पॉडकास्ट करने से YouTuber को भी फायदा होता है। उसे रोज-रोज कंटेंट नहीं ढूंढना पड़ता है। जो भी कोई व्यक्ति सामने होता है, कंटेंट उससे खुद व खुद निकलता है। आप भी YouTube पर पॉडकास्ट का एक चैनल बनाकर YouTube पर कार्य कर सकते हैं।
स्पोंसरशिप के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
आज हर ब्रांड को कहीं न कहीं प्रमोशन की जरूरत होती है। कहा भी गया है जो दिखता है वही विकता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इस बात को अच्छी तरह से समझती हैं। वह अपने ब्रांड के प्रमोशन के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। वह पॉडकास्ट के पोटेंशियल को अच्छी तरह से जानती हैं। ऐसे में यह कंपनियां पॉडकास्टर से सम्पर्क करके अपने ब्रांड का प्रमोशन करने से गुरेज नहीं करती हैं। इसके बदले में वह एक मोटी रकम भी देने को तैयार रहती हैं। एक बार अगर आपका पॉडकास्ट चल गया तो आपको अच्छी खासी स्पोंसरशिप मिलने लग जाएगी।
एफिलिएट मार्केटिंग के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
आज एफिलिएट मार्केटिंग का प्रचलन जोरों पर है, हो भी क्यों न। अगर बिना कोई अतिरिक्त प्रयास के अगर हमारी इनकम का स्रोत खुल रहा है तो इसमें गलत ही क्या है।
अगर आप पॉडकास्ट करते हैं तो एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसा कमा सकते हैं। इसके लिए किसी ऐसे व्यक्ति का पॉडकास्ट करें, जिसका सम्बन्ध किसी न किसी कामर्शियल प्रोडक्ट से हो। आप उस प्रोडक्ट का लिंक दे सकते हैं। अगर कोई उस लिंक से जाकर खरीदारी करेगा तो आपको अच्छा खासा कमीशन मिलेगा। इसे एक उदहारण के द्वारा समझ सकते हैं।
उदहारण (Example) – मान लिया आपने किसी बॉडी बिल्डिंग से संबंधित किसी व्यक्ति का पॉडकास्ट किया। जाहिर सी बात है वह इस इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले सप्लीमेंट प्रोडक्ट – प्रोटीन वगैरह की बात जरूर करेगा। आप उस प्रोडक्ट का लिंक शेयर कर सकते हैं और एफिलिएट मार्केटिंग को अपनी अतिरिक्त आय का स्रोत बना सकते हैं।
ई-बुक के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
एक समय था जब बुक्स को ज्यादा तबज्जो दी जाती थी। अब समय ई-बुक्स का है। आज व्यक्ति के पास इतना समय नहीं है की वह बुक को अपने साथ ले जाकर पढ़े। आज बुक का स्थान ई-बुक ने ले रखा है। ऐसे में आप ई-बुक को अपनी इनकम का एक अतिरिक्त स्रोत बना सकते हैं। आप पॉडकास्ट के पूरे कोर्स से अपनी ई-बुक निकाल सकते हैं, जैसे-पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए। जब यह लोगों के समय की बचत करेगी तो लोग आपसे पॉडकास्ट के कोर्स की ई-बुक खरीदना जरूर पसन्द करेंगे।
दूसरों से पैसा लेकर पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
वैसे तो लोग पॉडकास्ट किसी चर्चित व्यक्ति का ही करते हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी प्रसिद्द व्यक्ति के पॉडकास्ट में खुद आना चाहे तो उसे पॉडकास्टर को कुछ राशि देनी पड़ती है। ऐसा इस वजह से है क्योंकि वह फेमस नहीं है। यह वह भी जानता है कि यह खर्च की गई राशि उसका एक प्रकार से इन्वेस्टमेंट ही है, क्योंकि किसी चर्चित व्यक्ति के पॉडकास्ट में आकर वह भी अपना बिजनेस ग्रो कर सकता है। कई लोग इसके लिए लाखों चार्ज करते हैं।
डोनेशन के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
एक समय था जब किसी को किसी से कुछ मांगने में संकोच करना पड़ता था, लेकिन आज समय बदल गया है। आप पॉडकास्ट के दौरान डोनेशन के बारे में भी खुलकर बात कर सकते हैं। खासकर यह तब मददगार साबित होगा जब आप अपनी शुरूआती लेबल पर होते हैं। अगर आप अच्छा पॉडकास्ट बनाते हैं तो वह लोग जो आपसे प्रभावित हैं और आपको पसन्द करते हैं, कुछ दान देकर आपकी मदद जरूर करना चाहेंगे। यह मदद भले ही छोटी हो लेकिन आपके काम जरूर आएगी। कहा भी गया है कि बूँद-बूँद से ही घड़ा भरता है।
मेंबरशिप के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
जब आपका पॉडकास्ट काफी पापुलर हो जाए, तब आप मेंबर ओनली वाला आप्शन अप्लाई कर सकते हैं। आप बता सकते हैं की कोई विशेष पॉडकास्ट केवल वही लोग देख या सुन पाएँगे जिन्होंने आपकी मेम्बरशिप ली हो। ऐसे में लोग आपके प्रीमियम मेंबर जरूर बनना चाहेंगे।
दूसरों के पॉडकास्ट में जाकर पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
जब आप खुद एक बड़ा नाम बन जाते हैं तो लोग आपको खुद व खुद अपने पॉडकास्ट में बुलाना चाहेंगे। इसके बदले आप उनसे कुछ चार्ज भी ले सकते हैं।
लाइव इवेंट के द्वारा पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए ?
आप अपने पॉडकास्ट का लाइव इवेंट भी कर सकते हैं। ऐसे में जो भी आपका शो देखना चाहेगा वह आपके शो की टिकट जरूर लेगा। संदीप माहेश्वरी इसका जीता जागता उदहारण हैं। जितना वह YouTube से नहीं कमाते हैं, उससे ज्यादा वह अपने शो से कमा लेते हैं।
पॉडकास्ट में सफलता के लिए कुछ जरूरी टिप्स
YouTube से शुरुआत करें : हो सके तो शुरुआत YouTube से ही करें, इससे आपको जल्दी सफलता मिलेगी ।
नीच सेलेक्ट करें : अपने पॉडकास्ट की कोई न कोई नीच जरूर सेलेक्ट करें जिससे कि आपको टार्गेटेड ऑडियंस मिल सके।
क्वालिटी कंटेंट बनाए : आप का कंटेंट जितना अच्छा होगा, आप उतनी जल्दी सफल होंगे। पॉडकास्ट रुचिकर होना चाहिए न कि बोरिंग।
लगातार एपिसोड डालें : पॉडकास्ट में सफल होने के लिए आपको लगातार एपिसोड्स डालने होंगे।
सोशल मीडिया का यूज़ करें : सोशल मीडिया में बहुत ताकत होती है, इसलिए इसका यूज़ जरूर करें।
FAQs
सबसे अच्छा पॉडकास्ट कौन सा है ?
पॉडकास्ट आप Spotify, गूगल पॉडकास्ट, एप्पल पॉडकास्ट और YouTube पर सुन सकते हैं। Kuku FM, खबरी, जिओ सावन, गाना, पॉकेट FM और विंक म्यूजिक भारत में प्रचलित कुछ और प्रमुख पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म हैं। Spotify, गूगल पॉडकास्ट, एप्पल पॉडकास्ट और YouTube सबसे अच्छे पॉडकास्ट प्लेटफ़ॉर्म हैं।
क्या पॉडकास्ट पैसे कमाते हैं
हाँ पॉडकास्ट पैसे कमाते हैं। यह रकम लाखों में भी हो सकती है।
मैं भारत में पॉडकास्ट से कितना कमा सकता हूँ
इसका कोई निश्चित उत्तर नहीं है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको कितने लोग सुनते हैं।
निष्कर्ष ( Conclusion)
कुछ लोग सोच रहे होंगे की पॉडकास्ट के लिए फेमस होना जरूरी है या पॉडकास्ट केवल उन्ही लोगों का सुना जाएगा व देखा जाएगा जो काफी पॉपुलर होंगे। आपको बता दें ऐसा नहीं है। आपको बस शुरुआत करनी है। जरूरी नहीं कि आपके सामने कोई फेमस व्यक्ति ही हो। अपने आस-पास के किसी सफल व्यक्ति से भी आप शुरुआत कर सकते हैं।
आज हमने विस्तार से जाना कि पॉडकास्ट से पैसे कैसे कमाए। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरूर पसन्द आया होगा। इस सम्बन्ध में अगर आपके कोई और सवाल हैं, तो आप हमसे Comment के माध्यम से पूँछ सकते हैं। हम उनका उत्तर जरूर देंगे।